Thursday, November 26, 2015

आप खुद बोलती तस्‍वीरें बना सकते हैं -

क्‍या आपने कभी तस्‍वीरों या फोटो से बात करने के बारे में सोचा है, आप खुद बोलती तस्‍वीरें बना सकते हैं - 


हमने भी नहीं सोचा था लेकिन जब मैंने यहAnimation Too प्रयोग किया तो तस्‍वीरें भी बात करने लगी, यह बहुत सरल और रोमांचक है CrazyTalk दुनियॉ का  most popular animation tool है जो uses की voice and text के आधार पर images क बोलता हुआ animation कुछ ही समय में तैयार कर देता है. इसका नया वर्जन CrazyTalk7 में आप चित्रों और तस्‍वीरों को अपने मन मुताबिक बुलवा सकते हैं और उन्‍हें Animat कर सकते हैं। यह इतना सरल है कि इसको कोई बच्‍चा भी चला सकता है। इसमें बहुत सारी खूबियॉ है,जिनको प्रयोग करना बहुत ही आसान है। केवल 5 चरणों में आप Animation बना सकते हैं। 


अब जानते हैं इसकी तकनीकी CrazyTalk में जब किसी Image को डाला जाता है तो यह हमसे उस Image के कुछ खास हिस्‍सों को पाइन्‍ट करने के लिये कहता है। उन हिस्‍सों को पाइन्‍ट करने के बाद CrazyTalk में दिये गये विभिन्‍न Animation जैसे Face Puppeteering, Custom Eyes & Teeth आदि को आपके द्वारा डाली गयी Image पर किये गये पाइन्‍ट पर लागू कर दिया जाता है। असल में सारा Animation आपके Image पाइन्‍टों पर होता है जिससे आपको लगता है कि आपकी Image बोल रही है या चल रही है। जब आप इस ऐप्‍लीकेशन का इस्‍तेमाल करोगें तो आपको अविश्‍सनीय परिणाम प्राप्‍त होगें और आप अपने आप को वास्‍तव में किसी प्रोफेशनल Animator से कम नहीं समझोगे, तो अगर आपको Animation में जरा भी रूचि है तो शुरू हो जाइये। 
Download कीजिये  CrazyTalk7

गूगल पर्सनल सर्च हिस्‍ट्री : कैसे देखें और मिटायें

आज के समय में हर चीज इंटरनेट पर सर्च की जाती है और सर्च के आप यूज करते हैं गूगल। कुछ साल पहले तक गूगल केवल एक सर्च इंजन था, लेकिन पिछले कुछ सालों में गूगल ने सर्च के साथ-साथ और भी कई सेवाओं को अपने साथ जोडा है। इसमें से कुछ सेवाओं को प्रयोग आप गूगल सर्च की तरह बहुत ज्‍यादा करते हैं जैसे - यूट्यूब, गूगल मैप। यूट्यूब वीडियो देखने के लिये और गूगल मैप में मैप के साथ-साथ किसी भी जगह की स्‍थानीय जानकारी तक प्राप्‍त कर सकते हैं। जिसके लिये आप अलग-अलग प्रकार के सर्च की-वर्ड का यूज करते हैं। आपकी सर्च को और बेहतर बनाने के गूगल आपकी इन्‍हीं की-वर्ड और सर्च हिस्‍ट्री को सेव रख लेता है, ताकि अगली बार आपको और बेहतर रिजल्‍ट दिया जा सके, क्‍या अापको पता है कि आपने दो महीने पहले क्‍या गूगल पर या यूट्यूब पर सर्च किया था, या कौन सा वीडियो देखा था, क्‍या अाप उसे सर्च हिस्‍ट्री से मिटाना चाहते हैं, अगर हाॅ तो आईये सीखते हैं - 



बहुत से लोग ब्राउजर हिस्‍ट्री को डिलीट कर मान लेते हैं कि उनके द्वारा की गयी सर्च डिलीट हो गयी है, लेकिन ऐसा नहीं है, गूगल आपकी पर्सनल सर्च को अलग से सेव करता है। तो अगर आप देखना चाहते हैं कि आपने गूगल पर अब तक क्‍या-क्‍या सर्च किया है तो - 

  • https://history.google.com पर जाईये। 
  • अब अपने ईमेल से लॉगइन कीजिये। 
  • आप जब से आप गूगल पर हैं तब से अब तक के सभी सर्च दिखाई देगें। जैसे 
  • वेब - इसमें अापको गूगल सर्च में की जाने वाली सर्च दिखाई देगी। 
  • छवियॉ - अगर अापने कोई इमेज सर्च की हैं तो वह अापको यहॉ दिखाई देगी। 
  • इसके अलावा विज्ञापन, और खरीदारी में अापको आपके द्वारा की गयी अॉनलाइन शॉपिग या उसके बारे की की गयी सर्च दिखाई देगी। 
  • वीडियो - इसी प्रकार अापने गूगल या यूट्यूब पर अभी तक जो भी वीडियो सर्च किये हैं या देखें हैं वह अापको यहॉ दिखाई देगें। 
 

  • यह तो बात हो गयी पर्सनल सर्च हिस्‍ट्री को कैसे देखा जाये, लेकिन अगर आप इसे मिटाना भी चाहते हैं तो यह स्‍टैप फॉलो कीजिये - 
  • साइड में दिये गये सेटिग्‍स आइकन पर क्लिक कीजिये और आइटम निकालें आप्‍शन पर जाईये। 
  • यहॉ आपको एक मेन्‍यू दिखाई देगा, इसमें आपको प्रारंभ समय से लेकर पिछले घंटे तक की सर्च हिस्‍ट्री मिटाने का आप्‍शन दिखाई देगा। इसमें से कोई भी चुने जो अापको मिटाना है और निकालें पर क्लिक करें। 
  • अब तक हमने सीखा कि गूगल पर्सनल सर्च हिस्‍ट्री को कैसे देखें और कैसे मिटायें लेकिन एक तरीका अभी और भी शेष्‍ा जिससे आप गूगल को सर्च हिस्‍ट्री सेव करने से रोक सकते हो। 
  • तो अगर अाप नहीं चाहते हैं कि गूगल आगे अापकी पर्सनल सर्च हिस्‍ट्री को सेव करें तो ..... 
  • गूगल एकाउन्‍ट हिस्‍ट्री पर जाईये। 
  • यहॉ अापको गूगल सर्च, गूगल मैप अौर यूट्यूब की सर्च हिस्‍ट्री सेव होने रोकने का आप्‍शन मिल जायेगा।

  • यहॉ आपको यह आप्‍शन भी मिलेगा कि अापने अब तक यू्ट्यूब पर अब तक क्‍या सर्च किया है और क्‍या देखा है। 
  • आगे अगर आप हिस्‍ट्री सेव होने से रोकना चाहते हैं तो रोकें पर क्लिक कीजिये।

कैसे यूज़ करें बिना इंटरनेट गूगल मैप ?

गौर कीजिये अाप कहीं बाहर जा रहे हैं जहॉ घूमने अापको गूगल मैप की अावश्‍कता पडेगी, लेकिन हो सकता है वहॉ इंटरनेट की सुव‍िधा ही ना हो, तो ऐसे में क्‍या करें ? अब आप गूगल मैप का बिना इंटरनेट के भी यूज कर सकते हैं, साथ ही फोन के जीपीएस का यूज कर रास्‍ता भी खोज सकते हैं - 


सीधी सी बात है जब आप सफर में होगें तो आपके पास आपका पर्सनल कम्‍प्‍यूटर या लैपटॉप शायद न हो लेकिन आपको स्‍मार्ट फोन हमेशा आपके साथ रहता है, लेकिन कहीं-कहीं नेटवर्क न होने की वजह से इंटरनेट भी साथ छोड देता है, इसीलिये गूगल ने अपनी मैप सर्विस में एक नया फीचर जोडा है जिससे आप किसी भी श्‍ाहर के मैप को ऑफलाइन अपने फोन में सेव कर सकते हैं - 

कैसे यूज़ करें बिना इंटरनेट गूगल मैप  ?

  • सबसे पहले गूगल प्‍ले स्‍टाेर से गूगल मैप का लेटेस्‍ट वर्जन डाउनलोड करें। 
  • अब गूगल मैप पर जगह सर्च करें, जिसे अापको ऑफ़लाइन देखना है। 

  • अब मेन्‍यू पर टैप कीजिये। 
  • यहॉ Your Places पर टैप कीजिये। इसमें आपको Offline maps का आप्‍शन दिखाई देगा। 
  • अब save map to use offline पर टैप कीजिये। 
  • अब जहॉ का मैप ऑफ़लाइन सेव करना है वहॉ पैन और ज़ूम कर मैप कीजिये और सेव पर टैप कीजिये। 
  • अब हो गया, यह ऑफ़लाइन मैप अापको Your Places में ऑफ़लाइन मैप आप्‍शन के ठीक ऊपर दिखाई देगा। 
  • अगर आप चाहें तो अपना जीपीएस ऑन कर अपनी सही लोकेशन का पता भी ऑफ़लाइन मैप में लगा सकते हैं।

कंप्‍यूटर पर यूज करें अपना फोन

फोन के वीडियो और गेम्‍स को बडी स्‍क्रीन पर देखने के लिये क्रोमकास्‍ट का यूज किया जाता है गूगल क्रोमकास्ट को टीवी के एचडीएमआई पोर्ट में लगाया जाता है और अपने स्मार्टफोन्स, कंप्यूटर और टैबलेट को आसानी से टीवी से जोडा जा सकता है, लेकिन अगर अापके पास क्रोमकास्ट नहीं है और आप अपने स्मार्टफोन को अपने कंप्‍यूटर पर देखना चाहते हैं और फोन के गेम्‍स और वीडियो अादि का बडी स्‍क्रीन पर आनन्‍द लेना चाहते हैं तो इसका बडा ही सरल तरीका है, अाईये जानते हैं 
  • सबसे पहले प्‍ले स्‍टोर से mobizen को डाउनलोड कर लीजिये। 
  • साथ ही कंप्‍यूटर पर भी mobizen.com से डेस्‍कटॉप के लिये एप्‍लीकेशन डाउनलोड कर लीजिये। अगर आप कंप्‍यूटर के लिये एप्‍लीकेशन डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो कोई बात नहीं आप सीधे ब्राउजर में भी अपने स्‍मार्टफोन का यूज कर सकते हैं। 
  • इसके बाद अपने फोन को यूएसबी केबल द्वारा कंप्‍यूटर से कनेक्‍ट कीजिये। 
  • अब फाेन में mobizen एप्‍प को अोपन कीजिये और अपनी जीमेल आईडी से नया एकाउन्‍ट बनाईये।
  • अब उसी एकाउन्‍ट से mobizen.com पर लॉग इन कीजिये या अगर आपने डेस्‍कटॉप के लिये एप्‍लीकेशन डाउनलोड की है तो वहॉ लॉगइन कीजिये। यहॉ आपसे 2-Step Verifiction कराया जायेगा, इसे पूरा कीजिये और अपने फोन काे वेब ब्राउज़र या डेस्कटॉप यूज कीजिये। 

Wednesday, October 28, 2015

अपने फोन बदलें सीसीटीवी कैमरे में



सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा की द्रष्टि से एक बहुत महत्‍वपूर्ण उपकरण है, जहॉ पर सीसीटीवी कैमरा लगा होता है वहॉ अपराध कम ही होते हैं और अगर होते भी हैं तो आसानी से पकड में आ जाते हैं। लेकिन सीसीटीवी कैमरा लगवाना अभी भी बहुत मॅहगा है। लेकिन अगर आपके पास एक पुराना एंड्रॉयड फोन है तो आप उसे आसानी से सीसीटीवी कैमरे में बदल सकते हैं और कहीं भी अपने दूसरे मोबाइल और टेबलेट पीसी पर उसका वीडियो देख सकते हैं। वह भी फ्री में, कैसे आईये जानते हैं -


  • अपने एंड्रॉयड फोन को सीसीटीवी कैमरे की तरह इस्‍तेमाल करने के लिये आपको दो छोटी सी एंड्रॉयड एप्‍लीकेशन डाउनलोड करनी होंगीा 
  • इसका नाम है AtHome Camera - Home Security इसे आप गूगल प्‍ले से डाउनलोड कर लीजिये। 
  •  AtHome Camera - Home Security को अपने उस फोन में डाउनलोड कीजिये जिसमें आप सीसीटीवी का लाइव व्‍यू देखना चाहते है। 
  • अब दूसरे फोन पर यानि जिसे आप सीसीटीवी कैमरा बनाना चाहते हैं उसमें AtHome Video Streamer- Monitor डाउनलोड कीजिये। 
  • अब दूसरे यानि पुराने फोन में एप्‍लीकेशन को रन कीजिये, आपको AtHome Video Streamer में क्‍यूआर कोड जरनेट करने का अाप्‍शन दिखाई देगा, इस टैप कीजिये। 
  • अब पहले फोन की AtHome Camera एप्‍लीकेशन को रन कीजिये, यहॉ आपको क्‍यूआर कोड स्‍कैन कराने का आप्‍शन दिखाई देगा इस पर टैप कीजिये अौर क्‍यूआर कोड को स्‍कैन कर लीजिये। आपका पुराना फोन अापके नये फोन से लिंक हो जायेगा। 
  • अब आप इस पुराने फोन को कहीं भी रख दीजिये जिस जगह का वीडियो आप देखना चाहते हैं। 
  • इस एप्‍लीकेशन में मोशन अलार्म, क्लाउड रिकॉर्डिंग जैसे कई फीचर हैं। 
  • आप पैरेंटल कंट्रोल के लिये भी इस एप्‍लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं।

मोबाइल को बनाये माउस

आपको अपने android Phone को Wireless mouse में बदलने के लिये अपने Computer और android Phone में Android Mouse and Keyboard Apps Download करना होगा। यह Apps android Phone के लिये आपGoogle Play Store से Download कर सकते हैं तथा Computer के लिये आप Android Mouse की Site से Download कर सकते हैं।


  • Computer में जब आप Android Mouse and Keyboard Apps करायेगें तो यहॉ आपको IP Address दिखाई देगा, यह हर Computer का अलग होता है। सब इसे नोट कर लीजिये। 
  • अब अपने android Phone में इस Apps को रन कीजिये। 
  • यहॉ आपको App ओपन करते ही Wi-Fi and Bluetooth का Option आयेगा, यहॉ Wi-Fi को सलैक्‍ट कर अपने Computer से नोट की गयी IP Address को Type कर दीजिये और Connect कर दीजिये, बन गया आपका android Phone एक wireless mouse वह भी Absolutely Free

आपका कम्प्युटर बोलेगा

यहाँ विंडोज की छोटी सी एक मजेदार सुविधा है, जिससें आप आपके कम्प्युटर में जो शब्द टाइप करेंगे वे वो बोलेगा | इस ट्रिक के लिए विंडोज में एक स्क्रिप्ट बनाए, जीससे कम्प्युटर मे टाइप किए हुए शब्द आपका कम्प्युटर बोलेगा |

इस प्रक्रिय का पालन करें:
  • एक नोटपैड फाइल ओपन करें और निचे दिए गए कोड को पेस्ट करें |
  • Dim Message, Speak
  • Message=InputBox("Enter Your Text","Speak")
  • Set Speak=CreateObject("sapi.spvoice")
  • Speak.Speak Message

इस नोटपैड फाइल को Speak.vbs नाम से सेव्ह करे |इस फाइल को डबल क्लिक करके रन करे |अब एक नई विंडो आएगी, यहां कुछ टेक्ट टाइप करे और Ok को क्लिक करें |अब आपका काम्प्युटर यह टाइप किए शब्द बोलेगा |
यह vbs फाइल विेंडोज के सभी संस्करणों मे रन होती है, जीसमें Windows XP, Windows Vista, Windows 7 and Windows 8 शामील है |

फेसबुक ट्रिक्स

क्या आप जानते है कि आप फेसबुक में प्रोफ़ाइल पिक्चर को चैट में रख सकते हैं? हाँ, आप चैट विंडो में अपनी या किसी ओर की प्रोफ़ाइल पिक्चर डाल सफाकते हैं।
 इसके लिए आपको युजर नेम या युजर आईडी ऐसे टाइप करना है -
 [[प्रोफाइल आईडी]] या [[प्रोफ़ाइल नाम]]
ex.[[kapil7581023646@fb.com]] 

Tuesday, October 27, 2015

आओ जानते है कि कैसे बनाया जाता है पेनड्राइव को रेम



दोस्तों क्या आप आपके कंप्यूटर की कम RAM से परेशान है ।तो आजमाये आसान सा तरीका और बनाये पेड्राइव की RAM
हो गए न सुन के दंग।ये ट्रिक मेने किसी blog में पढ़ा था तो सोचा आप भी इसको जानो और कंप्यूटर की RAM के लिए 1000 या 1500 रूपये बचालो ।



1. सबसे पहले अपने Computer के USB पोर्ट में अपनी pen drive लगाइये! (पेनड्राइव कम से कम 2 जीबी का हो तो अच्छा रहेगा)

2. अब My Computer के आइकन पर जाकर Right click कीजिये। और Properties विकल्प पर क्लिक कीजिये।



3. एक विण्डो ओपन होगी इसमें Advanced System Settings पर क्लिक करें। (यदि आप विण्डोज xp यूज करते हैं तो Advanced tab पर क्लिक करना होगा)

4. अब Advance Tabपर क्लिक करSettings बटन पर क्लिक कीजिये।



5. Performance Option विण्डो खुलेगी जिसमें Advanced tab पर क्लिक कीजिये। और Virtual memory के अन्दर दिये गए Change बटन पर क्लिक कीजिये।



6. तब एक विण्डो खुलेगी जिसमें Automatically manage paging file size for all drives पर टिक (चैकमार्क) अगर लग रहा हो तो इसे हटा दीजिये। अब अपनी pendrive को दी गयी लिस्ट में से सलैक्ट कीजिये। (जैसे कि मैंने अपनी पैनड्राइव को चुना है) अब custom size पर क्लिक कीजिये और वैल्यू दीजिए जो कि आपकी pendrive के खाली स्पेस के अनुसार दे सकते हो। अब सैट बटन पर क्लिक करके ओकेबटन ​पर क्लिक करें। (जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।)



7. आपको एक मैसेज प्राप्त​ होगा जिसमें ओके पर क्लिक करें।



















8. अब एक मैसेज और प्रस्तुत होगा जिसमें Restart Now बटन पर क्लिक करें।अब आपका कम्प्यूटर जब पुन: चालू होगा तो आपका पेनड्राइव रेम की तरह काम करेगा और सिस्टम की स्पीड में बहुत ज्यादा फर्क देखने को मिलेगा।





Note -ध्यान रहे कम्प्यूटर जब रिस्टार्ट हो रहा हो तो पेनड्राइव कम्प्यूटर में लगा हुआहोना जरूरी है।













truecaller फॉर एंड्राइड यूजर

दोस्तों अब अगर आपके पास नए नंबर से कॉल आये तो अब वो नंबर अनजान नहीं रहेगा
जी आप शायद मेरी बात नहीं समझ पाये होंगे

truecaller  एक एसा एप आ गया है जो आपको किसी भी नए नंबर से आने बाले कॉल के कॉलर का नाम बता देगा ।तो कोई नया कॉलर अनजान नहीं है कॉल आते ही कॉलर का नाम भी आपके एंड्राइड मोबाइल की स्क्रीन में होगा ।
अभी प्लेस्टोरे से डाउनलोड करे truecaller

Android mobile


एंडाइड मोबाइल यूजर के काम के कोड
1. Phone Information,
1. Usage and Battery – *#*#4636#*#*

2. IMEI Number – *#06#

3. Enter Service Menu On Newer Phones –*#0*#

4. Detailed Camera Information –*#*#34971539#*#*

5. Backup All Media Files –*#*#273282*255*663282*#*#*

6. Wireless LAN Test –*#*#232339#*#*

7. Enable Test Mode for Service –*#*#197328640#*#*

8. Back-light Test – *#*#0842#*#*

9. Test the Touchscreen –*#*#2664#*#*

10. Vibration Test –*#*#0842#*#*

11. FTA Software Version –*#*#1111#*#*

12. Complete Software and Hardware Info –*#12580*369#

13. Diagnostic Configuration –*#9090#

14. USB Logging Control –*#872564#

15. System Dump Mode –*#9900#

16. HSDPA/HSUPA Control Menu –*#301279#

17. View Phone Lock Status –*#7465625#

18. Reset the Data Partition to Factory State – *#*#7780#*#*

कैसे छिपाये मोबाइल में फाइल और फोटो

दोस्तों क्या आप अपने मोबाइल की फ़ाइल फ़ोटो या वीडियो छिपाना चाहते हे।  तो आसान है
अब
बस आप जिस फ़ाइल को छिपाना चाहते है  
उसके सामने ( . ) डॉट लगा दीजिये फ़ाइल किसी को नहीं दिखेगी
और आप फिर से उसे देखना चाहते है तो show hidden file कीजिये फ़ाइल खुद ही  दिखने लगेगी
है न आसान सा तरीका आपके एंड्राइड फ़ोन को किसी एप्प्स की जरुरत नहीं फ़ाइल छिपाने के लिए  ।

रिसेट मोबाइल डाटा

दोस्तों में आपके सामने लेकर आया हूँ एक खास ट्रिक जिसे पढ़ कर आप भी खुश होंगे
शायद आपका एंड्रॉइड मोबाइल हैंग हो जाये और चालू ही न हो या पैर्टन लॉक हो जाये और खुले न तो आप उसे रिस्टोर करने किसी मोबाइल शॉप ले जाते है और साथ ही पैसे भी बर्बाद कर देते है पर अब ऐसा ना के  अपने मोबाइल में करे एक छोटी सी आसान ट्रिक का इस्तमाल
उदाहरण के लिए samsung मोबाइल

1.मोबाइल को सबसे पहले बंद कर ले
2. फिर मोबाइल में volume+Home+pawar key को दवाए
3. अब आपककी स्क्रीन एक नया  विंडो ओपन होता आप volume down key की मदद ले और
4. आप data/factory reset इस
ऑप्शन में जाये और पॉवर बटन को दवाएं
5 .अब 1एक और नया विंडो ओपन होता है ।
6 अब आप Yes -- delete all user data” में जाकर पॉवर key को दवाएं
7.आपकी प्रोसैस चल रही है
आप फिर से पहले वाला विंडो आपके सामने है
8.अब आप “reboot system now” में जाकर पॉवर key दवाएं आपका मोबाइल ठीक हो जायेगा

इस प्रोसैस के लिए sim और मैमोरी कॉर्ड निकाल ले
साथ ही इस प्रोसैस में आपका मोबाइल का पूरा डाटा समाप्त हो जायेगा ।

Monday, October 26, 2015

How to Hide Whatsapp Image & Videos to Gallery


मोबाईल की गैलरी में जाते ही आपके मोबाईल की सारी फोटो व विडियो दिखने लगती है। ऐसी में हो सकता है कि आपके व्हाट्स अप से कोई ऐसा विडियो या फोटो डाउनलोड हो गया हो जो हर किसी से Share करने लायक न हो या आपका काफी पर्सनल हो जो आप गैलरी में न दिखाना चाहते हो ।
तो पेश है एक ऐसा टिप्स जिसका इस्तेमाल करके आप अपने  Whatsapp के विडियोज व फोटो को गैलरी में
दिखने से रोक सकते है।
सबसे पहले आपको File Manager में जाना होगा । उसके बाद Whatsapp Media । अब Media के अन्दर Whatsapp Images  और  Whatsapp Videos नाम के फोल्डर खोंजें । फिर बारी - बारी से दोनो फोल्डर के अन्दर .nomedia नाम कि फाईल बनाये । बस अब आपका काम हो गया । अब आप देखेंगे की गैलरी में आपके व्हाट्स अप से डाउनलोड हुए विडियो व  फोटो नही दिख रहे है।

Sunday, October 25, 2015

गूगल के मजेदार टिप्स

Google को अगर दुनिया का Best Search Engine कहें, तो गलत नहीं होगा। क्लीन और साधारण होम पेज वाला Google काफी मजेदार है। आइए जानते हैं Google  की  ऐसी Tricks, जो काफी रोचक तो हैं ही साथ ही वे काफी आसान भी हैं।

Google Funny Trick in Hindi 1
Google Spinning Screen
अपने स्क्रीन को पूरा घुमाने के लिए Google Search पर टाइप करिए 'Do a barrel roll' और इसकी वजह से आपकी Google स्क्रीन 360 डिग्री घूम जाएगी।


Google Funny Trick in Hindi 2
Under Water Google
इसके लिए आपको Google Search पर  'Underwater Google' टाइप करना होगा। इसके बाद आपकी Google स्क्रीन एक्वेरियम जैसी बन जाएगी।

Google Funny Trick in Hindi 3
Google Terminal
Google पर डॉस स्क्रीन शो करने के लिए आपको Search Box में  'Google terminal' टाइप करना होगा। बस टाइप कीजिए और देखिए कमाल।

Google Funny Trick in Hindi 4
Google sphere
जरा सोचिए आपका Google Screen  गैलेक्सी की तरह घूमने लगे तो। यही होगा जब आप Google पर Search करेंगे  'Google sphere'.

Google Funny Trick in Hindi 5
Google Mirror
आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर मिरर इमेज (उल्टी तस्वीर) दिखाई देगी। इसके लिए 'elgoog' टाइप करिए।

Google Funny Trick in Hindi 6
Google Pond
अपने Google पेज पर तालाब की तरह हलचल पैदा करने के लिए Google पर  'Google pond' टाइप करके Search करें और देखें जादू।

Google Funny Trick in Hindi 7
Google tilt or askew
अगर अपने Google होम पेज को आप थोड़ा टिल्ट करना चाहें तो इसका की-वर्ड है  'tilt' या 'askew'

Google Funny Trick in Hindi 8
Google gravity
कैसा होगा अगर आपका Google पेज धड़ाम से गिर पड़े। यह कमाल होगा जब आप टाइप करेंगे  'Google gravity'. अब ट्राई कीजिए इन की-वर्ड्स को और देखिए कमाल।

Google Funny Trick in Hindi 9
Google Epic
इस ट्रिक को करने के लिए Google Search पेज पर Epic Google टाइप करना होगा। इसके बाद Search रिजल्ट में आए पहले लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने से Google स्क्रीन कभी बड़ी दिखेगी तो कभी छोटी।

Google Funny Trick in Hindi 10
Google Zero Rush
स्टारक्राफ्ट वीडियो गेम सीरिज में जर्ग एलियन्स की एक फौज है। जैसे ही आप Google पर जर्ग रश (zerg rush) टाइप करेंगे बहुत सारे जीरो आपके सर्च आइट्म को डिलीट करने लगेंगे। आपको उन पर क्लिक कर अपने पेज को बचाना होगा। हालांकि यह मजेदार गेम बना ही ऐसे है कि आप इसमें जीत नहीं पाएंगे।

Google Funny Trick in Hindi 11
Google Goglogo
Google का होम पेज देखकर आप बोर हो गए हैं और उस पर आपना नाम देखना चाहते हैं, तो बस टाइप करना होगा गोग्लोगो (goglogo)। उसके बाद आप जो नाम चाहेंगे, उसे लिखें होम पेज सामने होगा।

Google Funny Trick in Hindi 12
Google Rainbow
अगर आपको इंद्रधनुष के रंग पसंद हैं तो Google पर कुछ नया किया जा सकता है। Google सर्च में google rainbow की-वर्ड टाइप करने पर कई सारे सर्च ऑप्शन आएंगे। बाकी Google ट्रिक्ट की तरह यह भी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर की मदद लेता है। पहले सर्च रिजल्ट पर क्लिक करते ही Google का होम पेज पर रेनबो बना आ जाएगा।

Google Funny Trick in Hindi 13
Google Game Screen
Google Image पर  'Atari breakout' टाइप करिए, ऐसा करने से आपके स्क्रीन पर 70 के दशक का अटारी खेल लोड हो जाएगा।

Google Funny Trick in Hindi 14
Google Guitar
अगर आप गिटार बजाना चाहते हैं तो Google पर टाइप करिए 'Google guitar' टाइप कीजिए ऐसा करने से एक बजाने लायक गिटार Google पर दिखेगा जिसपर क्लिक करते ही आपको आवाजें सुनाई देगी।